आदर्श विद्या मंदिर सुजानगढ़

(Adarsh Vidya Mandir Sujangarh)

विद्या भारती एक परिचय

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान भारत का सबसे बड़ा अशासकीय शैक्षिक संगठन है, जिसका शुभारम्भ वर्ष 1952 में गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में प्रथम सरस्वती शिशु मंदिर की स्थापना से हुआ। आज यह संगठन 31 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों, 623 से अधिक जिलों तथा देश के हजारों नगरों एवं ग्रामों में अपनी शिक्षा सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रहा है। वर्तमान में विद्या भारती के अंतर्गत 12,791 औपचारिक विद्यालय, 12,654 अनौपचारिक शिक्षा केंद्र, 63 महाविद्यालय, 45 आवासीय एवं 240 अर्ध-आवासीय शिक्षण संस्थान संचालित हैं। इन संस्थानों में लगभग 32.50 लाख विद्यार्थी एवं अनौपचारिक शिक्षा केंद्रों में 2.45 लाख से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनके सर्वांगीण विकास के लिए 1.60 लाख से अधिक आचार्य एवं शिक्षाकर्मी समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। विद्या भारती का ध्येय केवल औपचारिक शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, जीवन-मूल्यों, राष्ट्रभक्ति, सेवा, अनुशासन एवं चरित्र निर्माण पर आधारित ऐसी शिक्षा व्यवस्था विकसित करना है, जिससे शारीरिक, प्राणिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक रूप से पूर...

Read More
सम्पन्न कार्यक्रम
View More →
प्रबंधन डेस्क
विद्या मंदिर का परिणाम
सेवा प्रकल्प
10

संस्कार केन्द्र

269

विद्यार्थी

संख्यात्मक वृत्त सत्र 2025-26
105

आचार्य

11

विद्यालय

3504

विद्यार्थी

110

आचार्य

11

विद्यालय

3607

विद्यार्थी

विद्या भारती राजस्थान का एकीकृत डिजिटल प्रबंधन तंत्र

विद्या भारती राजस्थान द्वारा प्रदेशभर में संचालित लगभग 900 आदर्श विद्या मंदिर, सेवा क्षेत्र एवं एकल विद्यालयों को एक ही डिजिटल मंच पर जोड़ने के उद्देश्य से vbrajasthan.in नामक आधुनिक विद्यालय प्रबंधन सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है। यह सॉफ्टवेयर विद्यालय के समस्त प्रशासनिक, शैक्षणिक एवं वित्तीय कार्यों को सरल, पारदर्शी एवं सटीक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

vbrajasthan.in के माध्यम से विद्यार्थियों का प्रवेश, उपस्थिति, परीक्षा परिणाम, शुल्क प्रबंधन, लेखा-जोखा, छात्रवृत्ति, अभिलेख संधारण तथा विभिन्न प्रकार की रिपोर्टों का कार्य पूर्णतः डिजिटल रूप से संचालित किया जाता है। इससे समय की बचत होने के साथ-साथ त्रुटियों की संभावना भी न्यूनतम हो जाती है तथा प्रत्येक जानकारी सुरक्षित रूप से संग्रहीत रहती है।

Read More
Alumni Student